घटिया राजनीती की पर्याय बन चुकी है “आम आदमी पार्टी”-वीरेन्द्र सचदेवा

बीमार केजरीवाल भीषण गर्मी में प्रचार कैसे कर रहे हैं - वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा  कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुश्री आतिशी जैसे नेताओं को राजनीति के मानकों को गिराते देखकर दुख और अचम्भा दोनों हो रहे हैं।वह शब्द और बाते जो आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली हैं, जिसमें उन्होंने केजरीवाल को जेल में मारा जा सकता है का आरोप लगाया है, वह दुखद है और एक मंत्री के लिए  अनुचित है।

तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार की एक जेल है और वहां रखे गए कैदियों को न्यायिक हिरासत में रखा जाता है। केवल कोई सुश्री आतिशी जैसा गैरजिम्मेदार व्यक्ति ही कह सकता है कि खुद अपनी सरकार की जेल में न्यायिक हिरासत में एक मुख्यमंत्री को मारा जा सकता है।
जब आप यह आरोप लगाते हैं कि न्यायिक हिरासत में एक व्यक्ति को मार दिया जा सकता है तो आप न्यायपालिका पर भी संदेह कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि हर दिन हम सुन रहे हैं कि सुश्री आतिशी एवं आम आदमी पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की किटोन बढ़ गये हैं और वह खतरनाक बीमारियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन क्या आतिशी जी बता सकती हैं कि क्या मुख्यमंत्री केजरीवाल उतने ही बीमार हैं जितना कि वह दावा कर रही हैं, तो फिर वह पंजाब और दिल्ली में चल रही खतरनाक लू के माहौल में प्रचार कैसे कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button