“आप” के हरियाणा के सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और आप नेताओं मुकेश सिन्हा एवं प्रवीण राणा सैकड़ों साथी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी पटका पहना कर सभी “आप“ नेताओं कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के हरियाणा के सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, द्वारका से आप नेता  मुकेश सिंन्हा एवं कादीपुर से प्रवीण राणा सहित सैकड़ों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर लोकसभा चुनाव समिति के संयोजक अजय महावर, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, जिला अध्यक्ष  पूनम चौहान, कार्यालय मंत्री  बृजेश राय एवं अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।मनोज तिवारी की पुत्री सुश्री रिति तिवारी ने भी भाजपा परिवार में नव सम्मलित सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में आप नेता  बाबा तिवारी,  विनोद मुद्गल,  दुर्गेश,  सत्यम सिंह, गौरव सिंह, अजय पाठक,  चन्दन सिंह,  विक्की सिंह, नीरज पाण्डेय, रामनिवास तिवारी,  बी.एन. पाण्डेय,  डी एन पाण्डेय,  मृत्युन्जय सिंह,  नरेश शेष, लव कुश दुबे,  भूपेन्द्र सिंह,  पवन सिंह राजौरिया एवं नचबलिए के विजेता रहे  विनोद ठाकुर प्रमुख थे।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आने वाले समय में हमें सिर्फ अपने बूथ पर ध्यान देना है और हर बूथ पर हर वोट डलवाने का संकल्प लेना है।यदि हमारे बूथ का अंतिम वोट भी भाजपा के पक्ष में डल जाए तो आने वाले समय में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर एक ऐसी सरकार है जिसके भ्रष्टाचार के किस्से लगातार सामने आ रहे हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि इनके भ्रष्टाचारों को घर-घर जाकर उजागर करें।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली में पार्टी में ऐसे गणमान्य शामिल हो रहे हैं जिन्होंने जमीन पर काफी काम किया है। श्री प्रवीण राणा जी ने बुराड़ी के केशवनगर कॉलोनी टूटने लगी तो उसे बचाने का काम किया। ऐसे लोग जो जनता से सीधे जुड़ते है, उनका भाजपा में शामिल होने से काफी मजबूती मिलेगी।

सांसद तिवारी ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आज सभी तत्पर है और भाजपा हमेशा आप सभी के किसी भी सुख दुख में मदद के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी एक नीति है और उस नीति के तहत सभी को आगे बढ़ना है और एक मजबूत सरकार बनानी है।

श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अन्ना आंदोलन में जब हम एक साथ मंच पर थे तो ऐसा लगा कि मानो दिल्ली के एक नई क्रांति आ सकती है लेकिन आज जब हम देखते हैं तो पहले कदम के सभी साथी आज अरविन्द केजरीवाल के साथ नहीं है। इतना ही नहीं जिन कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कोशिश की आज उनके साथ धोखा किया गया है और उन्हें उनका हक तक नहीं दिया गया। इसलिए इतने अपमान के साथ पार्टी में रहना ठीक नहीं है इसलिए यह समय था जब हमने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

श्री प्रवीण राणा ने कहा की यूँ तो जब से केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के किस्से सामने आ रहे थे तबसे ही हमे “आप“ पार्टी में घुटन हो रही थी पर जब हमे टुकड़े टुकड़े गैंग के कन्हैया कुमार का समर्थन करने को कहा गया तो हमने “आप“ छोड़ने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button