भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आर के पुरम में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, सांसद बाँसुरी स्वराज ने भी आर.के. पुरम में सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने न्यू अशोक नगर में स्थानीय नागरिकों के साथ सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं दुष्यंत गौतम, राधा मोहन दास अग्रवाल, राधा मोहन सिंह, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चंदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल ने भी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया जिनमे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं निगम पार्षद स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सम्मिलित हुए।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हमे हर माह एक नई प्रेरणा देता है और इस कार्यक्रम से प्रधान मंत्री नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी देते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए मन की बात कार्यक्रम में ग्रेटर कैलाश में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम एवं आर्य समाज मंदिर कोटला में राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने न्यू अशोक नगर में, संगठन महामंत्री पवन राणा ने मालवीय भवन में, सांसद राधा मोहन सिंह ने बी. के. दत्त कॉलोनी में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मोलडबंद बदरपुर में, योगेंद्र चंदोलिया ने खेड़कलां में, प्रवीन खंडेलवाल ने चांदनी चौक में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में मन की बात कार्यक्रम को सुना।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का राष्ट्रवासियों के साथ जो आत्मीय जुड़ाव है उसका स्पष्ट प्रतिबिंब मन की बात कार्यक्रम में सदैव देखने को मिलता है, यह द्योतक है कि प्रधानमंत्री जी के लिए राष्ट्र व राष्ट्रवासी सदैव प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरीए योग और खेल को लेकर बातें कही है।