स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण है यमुना जी की छठ पर्व से पहले सफाई-वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा को आज त्वचा में खारिश एवं सांस लेने में तकलीफ के चलते राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहाँ उनकी सभी संबंधित जांच की गईं और देर शाम डाक्टरों ने उनको नई दवाएं दी हैं।

स्मरणीय है कि 24 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना सरकार के भ्रष्टाचार के चलते यमुना सफाई होने का विरोध करते हुए आई.टी.ओ. छठ घाट पर यमुना जी के मैले गंदे पानी में डुबकी लगाई थी और उसी दिन शाम से वह त्वचा पर लाली एवं सांसद की तकलीफ महसूस कर रहे थे।

आज देर शाम अस्पताल में भर्ती  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मेरे लिए मेरे स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण है यमुना जी की छठ से पहले सफाई हो और आज मुझे संतोष है कि यमुना जी में मेरे डुबकी लगाने के बाद से यमुना सफाई के नाम पर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की चौतरफा निंदा हो रही है।

उन्होंने  कहा  कि यह अंत नहीं है, मै स्वस्थ होते ही तुरंत मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के घर जा कर छठ पर्व से पहले यमुना की सफाई एवं जल बहाव बढ़ाने की मांग करूंगा और इसके लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button