दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की यमुना में एक डुबकी ने अरविंद केजरीवाल की सत्ता हिला दी है – बांसुरी स्वराज

"आप" की सत्ता जाने वाली है-भाजपा

आज आम आदमी पार्टी नेताओं को जो जन विरोध झेलना पड़ रहा है वह अरविंद केजरीवाल एवं उनके 58 विधायकों की भारी एंटी इनकमबेंसी का परिणाम है — बाँसुरी स्वराज

कल जो विरोध अरविंद केजरीवाल को झेलना पड़ा वो इनके विकासपुरी विधायक महेंद्र यादव की शय पर चलने वाली पानी काला बाजारी पर जनता का विरोध था — बाँसुरी स्वराज

दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की नौटंकी समझ चुकी है जो चुनाव आते ही विक्टिम कार्ड खेलने का तरीका अब बासी हो चुकी है – बांसुरी स्वराज

दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही हम यमुना स्वच्छता ट्राइब्यूनल का गठन सबसे पहले करेंगे – बांसुरी स्वराज

जो आम आदमी पार्टी नेता आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की यमुना डुबकी को नौटंकी बता रहे हैं वह समझ लें यह डुबकी दिल्ली की सत्ता में परिवर्तन की कुंजी बन गई है, क्योंकि गत 2 दिन से हर ओर यमुना सफाई घोटाले पर चर्चा चल रही है — प्रवीण शंकर कपूर

अरविंद केजरीवाल समझ लें जनता अब महेन्द्र यादव, दिनेश मोहनिया, प्रकाश जरवाल, गुलाब सिंह मटियाला जैसे विधायकों के पानी घोटाले को भूलेगी नही — दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की मंत्री और नई दिल्ली से सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और उनके विधायकों  की पद यात्राओं में दिल्ली की जनता के विरोध की अभिव्यक्ति नारेबाज़ी और काले कपड़ों के माध्यम से दिखाई पड़ रही है।उन्होंने  कहा कि आज आम आदमी पार्टी नेताओं को जो जन विरोध झेलना पड़ रहा है वह अरविंद केजरीवाल एवं उनके 58 विधायकों की भारी एंटी इनकमबेंसी का परिणाम है।प्रेसवार्ता का संचालन प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की “आप” की सत्ता अब जा रही है।

सुश्री बाँसुरी स्वराज ने कहा की अरविंद केजरीवाल की एक दशक की  सत्ता केवल और केवल अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार एवं कुशासन की भेंट चढ़ गई है।उन्होंने कहा कि विगत दो विधानसभा चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी के विधायक चुने पर वह चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद से ही  जनता के बीच से ग़ायब हो गए और अब फिर चुनाव आने वाला है तो जनता के बीच में जा कर नौटंकी कर रहे हैं पर अब जनता इस नौटंकी को पहचान चुकी है।आज अप्रैल से अक्टूबर आ गया पर जल संकट बरकरार है, दिल्ली जो देश की राजधानी है उसकी आधी आबादी जो अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी एवं पुनर्वास बस्तियों में रहती है वह पानी के लिए काला बाजार से खरीदने को बाध्य है।कल जो विरोध अरविंद केजरीवाल को झेलना पड़ा वो इनके विकासपुरी विधायक महेंद्र यादव की शय पर चलने वाली पानी काला बाजारी पर जनता का विरोध था।

उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति खास्ता हाल में है और अगर दिल्ली की आर्थिक व्यवस्था देखें तो केजरीवाल के शासन में पहली बार दिल्ली का बजट घाटे का बजट बन गया है।दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग के नए निर्माण रूक गये हैं  क्योंकि दिल्ली की तत्कालीन वित्त मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना ने बजट में इसका प्रावधान ही नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अपने पद यात्राओं में जनाक्रोश का सामना कर रहे हैं। भाजपा एक सकारात्मक राजनीति पर विश्वास करती है इसलिए अपनी कमियों को छुपाने के लिए आम आदमी पार्टी भाजपा पर झूठे आरोप लगाना बंद करें।उन्होंने कहा कि हक़ीक़त तो यह है कि आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा एक डुबकी लगाए जाने से डोलने लगी है।यमुना सफ़ाई पर लगातार सिर्फ़ गुमराह करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार की पोल उस वक़्त खुल गई जब वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना को यमुना घाट आने का आमंत्रण दिया पर वह दोनों नहीं आए।

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की नौटंकी समझ चुकी है जो चुनाव आते ही विक्टिम कार्ड खेलते हैं पर  अब यह तरीका बासी हो चुका पुराना हो चुका है। दिल्ली में जब भी चुनाव होते हैं तो कोई खबर आये ना आये अरविंद केजरीवाल पर अटैक होने की खबर जरुर आती है पर अब जनता कल से “आप” नेताओं के बयानों पर हंस रही है।

उन्होंने यमुना की स्थिति पर कहा कि आज मां यमुना पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है क्योंकि अरविंद केजरीवाल और उनके एक दशक के शासन ने यमुना पर सिर्फ राजनीति की है और कुछ नहीं किया लेकिन भाजपा की सरकार दिल्ली में आते ही हम यमुना स्वच्छता ट्राइब्यूनल का गठन करेंगे जो लगातार यमुना सफाई का काम करेगा।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी  वीरेन्द्र सचदेवा की एक डूबकी से इस कदर घबरा गई है कि कल से विरोध को हमला बताने की ओछी राजनीति खेल रही है।उन्होंने कहा की जो आम आदमी पार्टी नेता आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की यमुना डुबकी को नौटंकी बता रहे हैं वह समझ लें यह डुबकी दिल्ली की सत्ता में परिवर्तन की कुंजी बन गई है, क्योंकि गत 2 दिन से हर ओर यमुना सफाई घोटाले पर चर्चा चल रही है।

उन्होंने कहा कि यमुना सफाई पर जिस प्रकार का हेर-फेर आम आदमी पार्टी ने पिछले एक दशक में किया है, वह काफी शर्मनाक है क्योंकि आज मां यमुना की स्थिति बहुत बदतर हो गई है। भाजपा सत्ता में आएगी तो वह दिन प्रति दिन यमुना सफाई पर काम करेगी क्योंकि यह एक दिन या एक सीमित समय में काम को खत्म करने जैसा काम नहीं है, निरंतर चलने वाला काम है।

मीडिया प्रमुख ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समझ लें जनता अब महेन्द्र यादव, दिनेश मोहनिया, प्रकाश जरवाल, गुलाब सिंह मटियाला आदि जैसे विधायकों के पानी घोटाले को भूलेगी नही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button