भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेताओं ने दिया मूलमंत्र

नई दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम अलीपुर/दिल्ली में किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा  विनोद सहरावत ने की।इस बैठक को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, उत्तरी पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के सांसद  योगेन्द्र चांदौलिया ने सम्बोधित किया।बैठक का मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा वेदपाल मान के द्वारा किया गया।

कार्यकारिणी बैठक का दीप प्रज्वलित करके प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यालय मंत्री रणधीर प्रधान ने राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया और उसके समर्थन में दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री राजपाल राणा ,महामंत्री अरुण चौधरी, सहित अनेक लोगों ने इसका अनुमोदन भी किया और प्रस्ताव पास हो गया।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली देहात में 23 विधानसभा क्षेत्र में देहात का भला करना है और यहां पर हमें 23 की 23 विधानसभा सीट जीतना है तो आप सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्राम परिक्रमा अभियान को शुरू करके प्रत्येक गांव में प्रत्येक बूथ पर जाकर जनसंपर्क करें और केंद्र सरकार द्वारा जो योजनाएं जनहित की है उनको जन-जन तक पहुंचाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही दिल्ली में विकास योजनाएं जो ठप्प गई है, उनको फिर से सुचारू रूप से चला कर दिल्ली की जनता को विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि 1961 से किसानों की जमीन के अधिग्रहण के बदले वैकल्पिक प्लॉट व दुकान देने की पॉलिसी है लेकिन 2016 में केजरीवाल सरकार ने किसानों के वैकल्पिक प्लॉट के आवंटन के आदेश निरस्त कर दिए, इससे दिल्ली के लगभग 16500 किसान वैकल्पिक प्लॉट मिलने से वंचित हो गये। इतना ही नहीं यह देश की राजधानी के लिए काफी शर्मनाक है कि यहां एक ऐसी सरकार है जो किसानों को किसान का दर्जा तक नहीं देती। यहां के किसान ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि संबंधित औजारों को खरीदने पर भी टैक्स देता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों का किसानी दर्जा कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने छीन लिया था जिससे वे केंद्र सरकार द्वारा देश भर के किसानों को दिए जा रहे लाभ से वंचित हैं। भाजपा सत्ता में आते ही किसान दर्जा बहाल करेगी जिससे दिल्ली के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और साथ ही दिल्ली के किसानों की जमीन कानूनों में संशोधन, बिजली कनेक्शन, महंगे कृषि उर्वरक, ट्रैक्टर की अनउपलब्धता जैसी समस्याएं भी हल हो जायेंगी।

इस मौके पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली का भट्ठा बैठा दिया है, यहां पर सभी विकास कार्य ठप गए हैं| अब केजरीवाल सरकार से जनता मुक्ति चाह रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमें पूरी तैयारी के साथ इस चुनाव को लड़ना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान आज अपने ही अधिकारों के लिए राज्य सरकार से लड़ रही है लेकिन दिल्ली देहात के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली केजरीवाल सरकार ने किसानों के साथ भी सौतेला व्यवहार किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा ने भी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया और भाजपा के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आप सब एकता के सूत्र में बंध कर भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता बनकर आगामी विधानसभा चुनाव में ताकत से लड़ेंगे |प्रत्येक बूथ पर जाएं ,प्रत्येक ग्राम में जाए देहात के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से अवगत करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button