भाजपा सरकार में बेगुनाह नहीं, गुंडे पलायन कर रहे हैं: अमित शाह

मुरादाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सम्भल में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘भाजपा सरकार में बेगुनाह नहीं, गुंडे पालयन करते हैं।’

जबकि, एक वो दौर था जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की सरकार थी। जब यहाँ डर, गौ तस्करी और गुंडों का आतंक हुआ करता था। कैराना, उत्तर पश्चिम से डर और खौंफ़ की वजह से हिंदू पालयन करने को मजबूर था। लेकिन आप सबने अपने एक वोट की कीमत समझी और भारतीय जनता पार्टी को चुना। उसके बाद से प्रदेश में अब हिंदू पालयन नहीं करता। अब प्रदेश से गुंडे, माफिया पालयन करते हैं। अब प्रदेश में दंगे और सांप्रदायिक हिंसा नहीं होती, अब प्रदेश में शांति रहती है।

भाजपा सरकार ने संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। आज भाजपा सरकार की वजह से संपूर्ण उत्तर प्रदेश से पलायन बिल्कुल खत्म हो गया, माफियाराज खत्म हो गया, गौ तस्करी खत्म हो गई। दंगा, अपराध पर पूरी तरह काबू है। दूसरी तरफ जब समाजवादी सरकार थी। उस समय पूरे प्रदेश में आए दिन दंगा होता था। सांप्रदायिक हिंसा भड़कती थी। अनेकों बेगुनाहों की जान जाती थी। आपने अपना वोट कमल को दिया और भाजपा ने प्रदेश में शांति स्थापित कर भरपूर विकास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को 4 एयरपोर्ट दिया, 6 एक्सप्रेस-वे दिए, 80 लाख ग्रामीण घरों में बिजली पहुंचाई, 3 करोड़ 40 लाख से अधिक गरीबों को स्वास्थ्य बीमा दिया, 2 करोड़ 35 लाख शौचालय का निर्माण करवाया। आवास योजना के तहत लाखों घरों का निर्माण हुआ, 14 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। और भी अन्य अनेकों योजनाओं का लाभ, अनेकों फायदे बीते लगभग 10 वर्षों में प्रदेश को मिले हैं। जिससे संपूर्ण उत्तर प्रदेश अपने विकास की सबसे अलग और अनोखी पठकथा लिखने के साथ-साथ अन्य सभी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

विपक्षियों की हर चाल को नाकाम करने वाले गृह मंत्री अमित शाह ने I.N.D.I Alliance और समाजवादी पार्टी के मनसूबों की असलियत से भी जनता को रूबरू कराया। जिसमें एक ओर ये घमंडिया गठबंधन वाले फिर से तीन तलाक लाने की बात करते हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 वापस लाने की वकालत करते हैं। जबकि, ये वही घमंडिया गठबंधन है। जिन्होंने वर्षों तक प्रभु श्री राम के मंदिर को लटकाए रखा। इतना ही नहीं ये घमंडिया गठबंधन प्रदेश को जातियों में बांटने की साजिशें रचता रहता है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्ण उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत को एक डोर से बांधने का काम कर रहे हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक देश में सिर्फ चार जातियां हैं। महिला, युवा, किसान और गरीब। और इन सबका विकास, इन सबका उत्थान भारतीय जनता पार्टी ने बीते लगभग 10 वर्षों में भलीभांति किया है। मोदी जी ने जहाँ प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का काम शुरू करवाया है। वहीं आज प्रदेश में 1 करोड़ गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया है। जबकि, राजनीति के चाणक्य अमित शाह की मानें तो आने वाले अपने तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम पूरा कर देंगे।

उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा कि, साल 2014 में 73 और 2019 में 65 लोकसभा सीटें आप सबने भारतीय जनता पार्टी को दी थी।  जिससे पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी देश के दो बार प्रधानमंत्री बने। इस बार भी मुझे भरोसा है की प्रदेश की जनता 80 की 80 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताएगी। फिर एक बार पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाएगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button