यदि केजरीवाल रिश्वतखोरी ना करते तो आज उनको कोई डर नही सताता – वीरेन्द्र सचदेवा
जिस तरह की कटाक्ष पूर्ण टिपण्णी माननीय उच्च न्यायालय के फैसले पर कल शाम से “आप” नेता कर रहे हैं वह उनके लोकतंत्र में न्यायपालिका में विश्वास की कमी को दर्शाता है – वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेताओं द्वारा 2022 में दायर केस में अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी दिल्लीवासियों के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।सीबीआई के पास पहले से ही एक अलग मूल मामला था जिसमें केजरीवाल को पहले भी सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था और मनीष सिसोदिया पहले से ही इसमें गिरफ्तार हैं।
उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल की भी कांग्रेस द्वारा दर्ज केस में गिरफ्तारी न्याय की मांग थी। केजरीवाल की यह गिरफ्तारी और अदालत में पेशी कोई आश्चर्य की बात नहीं है और यह केवल कानूनन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। जिस तरह की कटाक्ष पूर्ण टिपण्णी माननीय उच्च न्यायालय के फैसले पर कल शाम से “आप” नेता कर रहे हैं वह उनके लोकतंत्र में न्यायपालिका में विश्वास की कमी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि “आप” एवं विपक्ष के जिन नेताओं को यह लगता है कि अरविंद केजरीवाल के प्रति कोई बदले की राजनीति चल रही है उनको समझना होगी यदि केजरीवाल रिश्वतखोरी ना करते तो आज उनको कोई बदलाखोरी का डर नहीं सताता।