ओम प्रकाश धनखड़ जी एवं अरविंदर सिंह लवली की उपस्थिति में दिल्ली कांग्रेस के 20 ब्लॉक अध्यक्षों सहित 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

भारत अब एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है और विश्व गुरु बनें इसके लिए सभी संकल्पित है – ओम प्रकाश धनखड़

नई दिल्ली।  दिल्ली भाजपा के लोकसभा प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़  और भाजपा के वरिष्ठ नेता  अरविंदर सिंह लवली की उपस्थिति में आज कांग्रेस से 20 वार्ड के अध्यक्ष सहित 300 से अधिक पार्टी पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने वालों में तीन बार के विधायक  संत प्रकाश गंगवाल,  विशाल चौधरी,  अमित सूद,  वर्धमान जैन रिंकू,  राजवीर चौधरी,  प्रदीप शर्मा,  आकाश गुप्ता,  नरेन्द्र शर्मा,  अजित सिंह गुड्डू,  श्रीकांत सिंह विद्यार्थी,  अरुण गुप्ता सहित अन्य गणमान्यों के नाम शामिल हैं।

प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता सुश्री आरती मेहरा, पूर्व मंत्री श्रीराजकुमार चौहान,  नसीब सिंह,  नीरज बसौया,  अमित मलिक एवं जयकरण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि दिल्ली के अंदर लगातार भाजपा का संगठन बढता जा रहा है और आने वाली 25 मई को भाजपा को सातों सीटों पर जीत दिलानी है क्योंकि सभी के मन में है कि भारत एक मजबूत और विश्व गुरु बनें इसके लिए सभी संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता अगर कोई है तो वह  नरेन्द्र मोदी हैं जिनके नेतृत्व में भारत पांचवा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है और आने वाले समय में हम जल्द ही तीसरे नंबर पर होंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और कल प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी दिल्ली में बडी जनसभा को संबोधित करेंगे इसलिए आप सभी वहां आमंत्रित हैं क्योंकि भाजपा में हर किसी को समान रुप से सम्मान किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button