वीरेन्द्र सचदेवा एवं मनोज तिवारी की उपस्थिति में विपक्षी दलों के पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता सैकड़ों की संख्या में भाजपा में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और स्वराज इंडिया से कई गणमान्य व्यक्ति भाजपा में शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय कुमार गहलोत, जितेन्द्र वैसला, विशाल बेदी एवं गौरव शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता सरदार हरपाल सिंह जग्गी, 2017 में निगम एवं 2020 विधानसभा प्रत्याशी मंजू यादव, कांग्रेस नेता शेर सिंह, बलविन्दर सिंह , मंगल सेन, संजय शर्मा, भीम सिंह अरोड़ा, अंकुश मलिक एवं राकेश प्रभारकर सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य गणमान्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर आरती मेहरा, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रवक्ता शुभेंदु शेखर अवस्थी एवं पूर्व विधायक जगदीश प्रधान आदि उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में सम्मलित हो रहे नये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास अभियान से जो साथी अब जुड़ रहे हैं यह भाजपा को एक स्फूर्ति दे रहे हैं और पार्टी के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने का माध्यम बनेंगे
इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया और कहा कि भाजपा में नये कार्यकर्ताओं का स्वागत के साथ सम्मान भी होता है और आगामी चुनाव में हमें कमर कसना है कि दिल्ली के अंदर 25 मई को होने वाली वोटिंग में कमल का फुल खिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति से प्रभावित होकर आज जितने लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह अपने क्षेत्र में काफी परांगत हैं और लोगों से जुड़ाव है।