एयरकंडीशन सत्याग्रह को खत्म करने के बहाने ढूंढ रहे हैं केजरीवाल के लोग-वीरेन्द्र सचदेवा

अतिरिक्त जल के लिए पंजाब सरकार एवं यमुना रिवर बोर्ड क्यों नहीं जाते केजरीवाल के मंत्री - भाजपा

यमुना गाद से पटी है, वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तालाब में भी 95% गाद है जिस कारण वहाँ पानी रूकता नहीं और आगे बह जाता है — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने ही बुने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के जाल में फंस गई है और आज एयरकंडीशन सत्याग्रह स्थल पर हुई मंत्री बैठक से साफ है कि अब यह लोग अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को खत्म करने के बहाने ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने  कहा  कि आज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक नई कहानी सुनाई है कि 1050 एम.जी.डी. पानी तो सिर्फ 1 करोड़ लोगों के लिए है जबकि दिल्ली की आबादी 3 करोड़ है। दिल्ली की जनता सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहती है कि इतने दिन से उनकी सरकार किस आधार पर कह रही थी कि दिल्ली में केवल 100 एम.जी.डी. की समस्या है और केवल 28 लाख लोग ही परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी से सीधा नहीं बल्कि कैनाल से पानी आता है जो नियमित पानी आ रहा है। जहाँ तक वजीराबाद में यमुना में पानी ना रूकने का प्रश्न है उसका मूल कारण है कि यमुना गाद से पटी है, वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तालाब में भी 95% गाद है जिस कारण वहाँ पानी रूकता नहीं और आगे बह जाता है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल सरकार के मंत्री अतिरिक्त जल के लिए सब जगह जायेंगे पर पंजाब सरकार एवं यमुना रिवर बोर्ड नहीं जायेंगे क्यों वहाँ जाते ही इनके झूठे दावों की पोल खुल जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button