उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में दिल्ली भाजपा का कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद

दोनों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी का चुनाव थीम गीत लांच कर उत्साह वर्धन

नई दिल्ली।भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार के उद्घोष के साथ दिल्ली भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी  ओम प्रकाश धनखड़ ने दो लोकसभा क्षेत्रों उत्तर पश्चिम एवं पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशियों  योगेन्द्र चंदोलिया एवं  हर्ष मल्होत्रा के साथ आज कार्यकर्ता संवाद किया और भाजपा नेताओं के बीच पार्टी का विजय संकल्प गीत भी लॉच किया।
                                                                                                                                                                                                        उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में हुए  संवाद में संगठन महामंत्री  पवन राणा, विधायक  विजेन्द्र गुप्ता, भाजपा नेता  रेखा गुप्ता,  राजकुमार भाटिया,  योगेश अत्रेय,  जयभगवान यादव,  विनय रावत,  नरेश ऐरन, विनोद बछेती,  मनोज शौकीन, शुभेंद्र अवस्थी, डॉ. रोहित उपाध्याय, डा. प्रीति अग्रवाल,  अजय सहरावत,  राजन तिवारी, जिलाध्यक्ष  सत्यनारायण गौतम और  सियाराम शरण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पूर्वी दिल्ली में हुए जन संवाद में प्रदेश चुनाव प्रभारी  ओम प्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री  पवन राणा, विधायक  विजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा एवं अनिल बाजपेई, चुनाव प्रभारी डा. अनिल गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी  योगिता सिंह  लता गुप्ता,  इम्प्रीत सिंह बख्शी,  विनोद बछेती,  सारिका जैन,  सुरेश शर्मा,  यासिर जिलानी,  अमित तिवारी, जिलाध्यक्ष  विजेन्द्र धामा एवं  संजय गोयल आदि सम्मलित हुए।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          कार्यकर्ताओं के मध्य अपने सम्बोधन में श्री  धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के साथ है। हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जर्नादन का भरपूर आशीर्वाद भाजपा के प्रत्याशियों को मिल रहा है। वे स्वंय पिछले कई दिनों से दिल्ली में विभिन्न वर्गो के  लोगों से मिल रहे हैं और लोगों का भाजपा के प्रति उत्साह देख रहे हैं।
उन्होंने कहा की  देश की जनता के साथ दिल्ली की जनता ने भी एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हर मतदाता के पास पंहुचकर शालीनता के साथ कमल का बटन दबाने का आह्वान करें ।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचना है और हर मतदाता तक पंहुचना है। चुनावी मैदान में जो आखिरी तक लड़ता है वहीं जीतता है। दोनों लोकसभा सीटों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और सभी तरह की चुनावी प्रक्रियाओं पर मंथन किया, जो भाजपा को बड़ी जीत की ओर अग्रसर करेंगी।उन्होने कहा अच्छा बूथ प्रबंधन एवं समर्पित पन्ना प्रमुख भाजपा को बड़ी सफलता दिलाने की शक्ति बनेंगे। उन्होने कार्यकर्ताओं से इन दोनों कार्यों पर पूरा ध्यान दें।
उन्होंने  कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के  पास मतदाताओं को बताने के लिए केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के अनेक ऐतिहासिक कार्य हैं जो आजादी के बाद कांग्रेस अपने 60 वर्ष के शासन काल में नहीं कर पाई  और मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में ही कर दिखाए। गुलामी के प्रतीक जार्ज पंचम की प्रतिमा स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करना, राजपथ को कर्तव्य पथ बनाना, शहीद सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित करना, हर पात्र के घर रसोई गैस, स्वच्छता अभियान, हर घर शौचालय, जीवन बीमा योजनाएंं, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का फ्री ईलाज, किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजना, फसलों की एमएसपी बढ़ाना, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभकारी मूल्य देना।
दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे, मेरठ एक्सप्रेस वे आदि वृहद सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर की सौगात जैसे दिल्ली को देश के अन्य शहरों से जोड़ने वाले  राजमार्गों का सुधारीकरण, केजीपी -केएमपी एक्सप्रेस वे आदि तथा  गरीब, युवा, महिला, किसान, मजदूर के अनेक उत्थान के कार्य हुए हैं जिनसे इन वर्गों का जीवन सरल हुआ है।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है और देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ा है और  यही वजह है कि आज देशभर से एक ही आवाज आ रही है, इस बार भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार ।
पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने 1991 से अब तक चुने जाने पर पूर्वी दिल्ली की जनता की अथक सेवा की है और मै इस सेवा श्रृंखला को आगे बढ़ाने को कृतसंकल्प हैं।उन्होने कहा एक अच्छा जनप्रतिनिधि बनने में मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहेंगे हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता।
उत्तर पश्चिम लोकसभा प्रत्याशी  योगेंद्र चंदोलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि मोदी जी की गारंटी क्षेत्र में लेकर आया हूं और मेरी गारंटी मेरे भाजपा के सभी कार्यकर्ता हैं। मेरे अंदर कार्यकर्ताभाव है और मैं आजीवन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखते हुए हमेशा उनका सम्मान करूंगा। भाजपा हर चुनाव अपनी संगठन शक्ति, प्रधान मंत्री मोदी के कार्य के बल पर लड़ती है और जनप्रतिनिधियों के सेवा भाव की पूंजी के बल पर लड़ती है और यही मेरी सफलता का कारक बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button