दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय किशन शर्मा, कई पूर्व निगम पार्षद एवं निगम चुनाव लड़े प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए
दिल्ली के अंदर भाजपा की लगातार मजबूत हो रहा संगठन इस बात का गवाह है कि भाजपा का सातों सीटों पर जीत निश्चित है – रमेश पोखरियाल
पिछले 10 सालों में देश की एक नई तस्वीर निकलकर सबके सामने आई है और विश्व ने एक नए हिन्दुस्तान है जिसका कायाकल्प करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हैं – वीरेन्द्र सचदेवा
कांग्रेस अगर सत्ता में भी होती तो कोर्ट के फैसले के बावजूद श्री राम मंदिर का निर्माण नहीं करवाती — जयकिशन शर्मा
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा नेता अरविन्दर सिंह लवली एवं राजकुमार चौहान की उपस्थिति में आज पूर्व स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता जय किशन शर्मा, दो बार के निगम पार्षद सुरेन्द्र शर्मा, पूर्वी दिल्ली लोकसभा ऑब्जर्बर जय करण चौधरी सहित अन्य गणमान्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं अन्य पार्टियों से भाजपा में शामिल होने वालों के लियें समिति की सह-प्रमुख सुश्री आरती मेहरा मौजूद थे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व निगम पार्षद प्रत्याशी कमल गौड़, पूर्व निगम पार्षद नीरज शर्मा, सुमेश कपूर, आनंद कुमार एवं राजेन्दर बागरी, पूर्व निगम प्रत्याशी विशाल चौधरी, राहुल माथुर, आलोक अग्रवाल, राजीव जैन, विनित चौधरी, ब्रिजपाल, विनोद शर्मा, पूजा बागड़ी, एवं श्रीमती सुशीला दिलिप गुप्ता,दिल्ली कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि पुनीत शर्मा एवं मुनिम चौधरी, दिल्ली कांग्रेस कमिटी के पूर्व महामंत्री राकेश चौधरी, एसेंबली प्रेसिडेंट आदित्य चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि अनिल शर्मा, कांग्रस जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिध आदित्य मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश गिरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर जिस प्रकार भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है लोकसभा चुनाव में तो हम सातों सीटे जीतने जा रहे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ भाजपा 2025 चुनाव की जीत की नींव भी रख रही है।उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है चाहे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को शौचालय देने की बात हो या फिर चांद तक पहुंचने का इतिहास हो।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है क्योंकि जैसे आपका एक वोट ने श्री राम मंदिर का निर्माण करवाया। वह राम मंदिर जिसका 500 वर्षों का इंतजार था, वह इंतजार खत्म हुआ। वैसे ही धारा 370 भी हटाई और जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहा जाता रहा, उस भारत के भाग में देश का तिरंगा लेकर आजादी की आवाज शुरु हो चुकी है। हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सभी गणमान्यों का भाजपा में सबका स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में देश की एक नई तस्वीर निकलकर सबके सामने आई है और विश्व ने एक नए हिन्दुस्तान को देखा है और देश का कायाकल्प करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली के अंदर एक कुशासन की सरकार है जिसे आने वाले समय में हम ना सिर्फ सबक सिखाएंगे बल्कि दिल्ली के अंदर सभी सातों सीटें जीतकर आगामी 2025 के चुनाव को भी जीतेंगे।
भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में कभी ना होने वाला गठबंधन हुआ है क्योंकि मुख्यमंत्री केजरीवाल का आधार ही था कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टचारी बताना और उन भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का डंका पीटकर केजरीवाल सत्ता में आए थे लेकिन आज उन्हीं के साथ हाथ मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई गठबंधन नहीं है क्योंकि पंजाब में कुछ अलग रूप दिखाई देता है तो दिल्ली में कुछ अलग रूप।
जय किशन शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर नरेन्द्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश के कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में भी होती तो कोर्ट के फैसले के बावजूद श्री राम मंदिर का निर्माण नहीं करवाती क्योंकि श्री राम मंदिर के नाम पर सिर्फ राजनीति पिछले 60 सालों में की गई लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो वायदा किया उसे पूरा करने का काम किया है।
जय करण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किए गए कार्यों और उनकी नीतियों से हम सभी प्रभावित है और देश की लगातार हो रही विकास में पार्टी हमें जो जिम्मेदारी देगी हम उसका निर्वहन करने को तैयार हैं।