विवेक विहार स्थित अस्पताल में हुआ हादसा दुघर्टना नहीं बल्कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण हुई हत्या का मामला है – वीरेन्द्र सचदेवा

केजरीवाल सरकार इन घटनाओं के जांच के नाम पर सिर्फ पैसे की वसूली करती है – वीरेन्द्र सचदेवा

वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार स्थित अस्पताल और वेस्ट आजाद नगर में आग लगने से हुई घटना का जायजा लिया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट किया

इस दुख की घड़ी में भाजपा शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है – वीरेन्द्र सचदेवा

केजरीवाल सरकार के कई अन्य विभागों की तरह अग्निशमन विभाग भी आपराधिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है – वीरेन्द्र सचदेवा

पिछले कुछ समय से अनाज मंडी फिल्मिस्तान, मुंडका फैक्ट्री, नरेला फैक्ट्री, अलीपुर गोदाम, करोल बाग होटल और अब यहां एक साथ इस तरह की दो घटना हुई है लेकिन दिल्ली सरकार आंखें बंद करके बैठी हुई है – वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा आज सुबह पूर्वी दिल्ली में कल शनिवार रात से रविवार प्रातः के बीच हुई दो अग्नि कांड दुर्घटनाओं के स्थल पर गये और दोनों हादसों में 10 निर्दोष जानें जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने विवेक विहार के सी ब्लाक स्थित बच्चों के उस अस्पताल परिसर का निरिक्षण किया जिसमे कल रात आग लगने के कारण 7 बच्चों की मृत्यु हो गई और कुछ अन्य घायल हो गये और घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की।उन्होंने अस्पताल में बच्चों की मृत्यु पर शोक जताया है और अश्वासन दिया है कि भाजपा उन शोकाकुल परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

दुर्घटनाग्रस्त अस्पताल की आग पड़ोस के एक मकान तक फैली और मकान में रहने वाले तीन परिजन भी घायल हुए।वे इस प्रभावित बंसल परिवारों से भी मिले और सबको जल्द स्वस्थ होने की शुभेचछा दी।वे आज सुबह पश्चिमी आजाद नगर स्थित उस मकान पर भी गये जिसमे आग लगने से तीन परिजनों की आज प्रातः दुखद मृत्यु हो गई।

दुर्घटना स्थलों का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन मासूम बच्चों की मृत्यु हुई है, उनका क्या कसूर था जिन्होंने अपनी आंखे तक पूरी तरह नहीं खोली थी।उन्होंने कहा है की यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण हुई यह हत्याओं का मामला है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बार-बार बड़ी आग लगने की घटनाएं होती रही हैं लेकिन यह दुखद है कि अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली अनियंत्रित रहती है।उन्होंने कहा है कि केजरीवाल सरकार के कई अन्य विभागों की तरह अग्निशमन विभाग भी आपराधिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। दिल्ली में इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं और इन हादसों पर लापरवाह अरविंद केजरीवाल सरकार जांच कराने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।

उन्होंने कहा की जांच के नाम पर सिर्फ पैसा वसूला जाता है और पूरी घटना को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है। पिछले कुछ समय में अनाज मंडी फिल्मिस्तान, मुंडका फैक्ट्री, नरेला फैक्ट्री, अलीपुर गोदाम, करोल बाग में होटलों में और अब यहां इस तरह की घटना हुई है लेकिन दिल्ली सरकार आंखें बंद करके बैठी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button