इसबार दिवाली सेवा बस्ती के भाई बहनों के साथ मनाएँ – विष्णु मित्तल 

नई दिल्ली। दिवाली  हर साल मनाते है। अपने परिवार के साथ मनाते है। अब समय है अपने परिवार के दायरे को बड़ा करने का। दिवाली अवश्य मनाएं मगर  अपने परिवार में सेवा बस्ती में रहने वाले हमारे आर्थिक तौर पर कमजोर भाई बहनों को  इस उत्सव में जरूर शामिल करें। ये वक्तव्य दिल्ली भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ने संगम पार्क, माडल टाउन विधानसभा झुग्गी बस्ती के अंतर्गत बच्चों के साथ दिवाली मनाते हुए व्यक्त किए। इस आयोजन में स्कूल बच्चों के साथ प्राचार्य एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में व प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा जी के मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा ने तय किया है कि इस बार दीवाली झुग्गी बस्ती के भाई बहनों एवं बच्चों के बीच मनाएं। विष्णु मित्तल ने बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को गिफ्ट वितरित किए। इस मौके पर निगम पार्षद सुशील जोशी, जिला महामंत्री राजा खारी मंडल अध्यक्ष वीरपाल, रोहित जैन सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button