दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता के चलते दिल्ली छठ माता के स्वागत के लिए तैयार नही है दिल्ली-वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी माना की यमुना का जल विषाक्त है

# दिल्ली के लगभग सभी 1060 अस्थाई घाटों के साथ ही यमुना किनारे के घाटों पर भी स्थिती इतनी बदहाल है की टेंट ठेकेदार स्वीकृत टेंट सामान से आधा भी समितियों को देने को तैयार नही जिसके चलते अनेक जगह समिति वालों की ठेकेदारों से झगड़े की स्थिती बनी — वीरेन्द्र सचदेवा

# भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष ने आज अनेक टेंट ठेकेदारों से बात की और पाया की उन पर स्थानीय “आप” विधायकों का कमीशन का इतना दबाव है वह काम पूरा करने की स्थिती मे नही है — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

# दिल्ली में सैकड़ों पूर्वांचल बहुल कॉलोनियों एवं गलियां हैं पर दिल्ली नगर निगम ने वहां आज सांय तक भी सफाई की पूरी व्यवस्था नही की है  — वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज जब छठ महोत्सव अपने अंतिम दिन की ओर बढ़ा है तब एक ओर दिल्ली की केजरीवाल – मार्लेना सरकार की छठ तैयारियां पूरी करने में विफलता जगजाहिर हो गई है तो वहीं दूसरी ओर सरकार के विधायकों एवं मंत्रियों के द्वारा छठ समितियों पर दबाव डाल कर छठ घाटों के राजनीतिकरण की भी पोल खुल गई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय में छठ महोत्सव यमुना किनारे करने देने को लेकर एक याचिका की सुनवाई थी जिसमें न्यायालय में स्पष्ट हुआ की यमुना का जल साफ नही, पूजा करने के लिए उतरने योग्य नही जिसने दिल्ली सरकार के छठ के लिए यमुना मे स्वच्छ जल देने के दावों की पोल खोल दी है।

उन्होंने कहा कि  नहाय खाय से शुरू हुई छठ पूजा के दूसरे दिन आज माताओं बहनों ने खरना की पूजा की पर चारों ओर छठ समितियां हों या छठ व्रती सभी इस बात को लेकर चिंतित है की कल दोपहर बाद से सूर्य देव को अर्क देने की पूजा होनी है पर घाट आज शाम तक भी तैयार नही हैं।हमारे पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता सैकड़ों छठ समितियों से जुड़े हैं और हमारे पूर्वांचल मोर्चा का फीडबैक है की दिल्ली के 1060 में से 600 से अधिक अस्थाई घाटों में शाम भी पूजा पंडाल टैंट इंफ्रास्ट्रक्चर आधा भी तैयार नही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लगभग सभी 1060 अस्थाई घाटों के साथ ही यमुना किनारे के घाटों पर भी स्थिती इतनी बदहाल है की टेंट ठेकेदार स्वीकृत टेंट सामान जैसे बैरिगेट्स, मेज़, तम्बू एवं कुर्सी में से आधा भी समितियों को देने को तैयार नही जिसके चलते अनेक जगह समिति वालों की ठेकेदारों से झगड़े की स्थिती बनी।

भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने आज अनेक टेंट ठेकेदारों से बात की और पाया की उन पर स्थानीय “आप” विधायकों का कमीशन का इतना दबाव है वह काम पूरा करने की स्थिती मे नही हैदिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली में गत लगभग 2 दशक से छठ महोत्सव की व्यवस्था सरकारी स्तर पर होती है पर इस वर्ष जैसी अव्यवस्था पहले कभी नही देखा गई।इसी तरह दिल्ली में सैकड़ों पूर्वांचल बहुल कॉलोनियों एवं गलियां हैं पर दिल्ली नगर निगम ने वहां आज सांय तक भी सफाई की पूरी व्यवस्था नही की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति ना होगा की दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता के चलते दिल्ली छठ माता के स्वागत के लिए तैयार नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button