दिल्ली में पहले लोकसभा में फिर विधानसभा में भाजपा की सरकार चुनें — शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी  मनोज तिवारी के समर्थन में नेहरू पार्क, नवीन शाहदरा में विशाल महिला सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष  ऋचा पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी विष्णु मित्तल, नवीन शाहदरा भाजपा के जिलाध्यक्ष  मनोज तयागी, महिला मोर्चा महामंत्री  प्रियल भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर आज बेटी लखपति पैदा होती है क्योंकि हमने लाडली लक्ष्मी योजना लागू की। यह सिर्फ भाजपा सरकार है जिसने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जैसी पहल चलाकर देश की बेटियों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले की देश में जिनकी सरकार थी उस वक्त बेटा-बेटियों में अंतर पैदाकर समाज में एक लिंगानुसार अंतर पैदा करने का काम किय।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है चाहे अपनी योजना के माध्यम से या फिर अपनी नीतियों के माध्यम से। महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है। दिल्ली की महिलाओं से अपील की कि यदि वह मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों जैसी महिला उत्थान योजनाओं का लाभ चाहती हैं दिल्ली में पहले लोकसभा में फिर विधानसभा में भाजपा की सरकार चुनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button