भाजपा जिस सांस्कृतिक और विकास की राजनीतिक विरासत को लेकर आगे बढ़ी थी उसका सुखद परिणाम सबके सामने है — योगी अदित्य नाथ
रैपिड रेल जो दिल्ली से मेरठ तक चली है वह मोदी सरकार के प्रयासों का परिणाम है — योगी अदित्य नाथ
भाजपा की सरकार सुरक्षा सम्मान और विकास की सरकार है जिसमें गरीब कल्याण है लेकिन दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है — योगी अदित्य नाथ
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी अदित्य नाथ ने आज पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में मयूर विहार में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
सभा में भाजपा नेता अनिल गुप्ता, विजेन्द्र धामा, संजय गोयल, अभय वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल बाजपाई, दिनेश प्रताप सिंह, महेन्द्र आहूजा, लता गुप्ता, सारिका जैन, यासिर जिलानी आदि मंचासीन थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में आम जनता पहले से ही आश्वस्त है की मोदी सरकार फिर आयेगी। एक ही स्वर सुनाई दे रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार, जब 400 पार की बात आती है तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों के गठबंधन को चक्कर आने लगता है क्योंकि दोनों पार्टियां मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है।
योगी जी ने कहा कि आज आम जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। 500 वर्षों बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में फइबर तम्बू से अपने वैभवशाली महल रूपी मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया लेकिन इंडी गठबंधन के घटकों को इससे बहुत पीड़ा है क्योंकि वह राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में नहीं थे। यह पहले दिन से श्री राम मंदिर निर्माण के खिलाफ थे और आज भी कांग्रेस दर्शन करने नही जाती।
भारतीय जनता पार्टी जिस सांस्कृति और विकास की राजनीतिक विरासत को लेकर आगे बढ़ी थी उसका परिणाम सबके सामने हैं। हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 10 वर्षों को देखा है।एक भारत श्रेष्ठ भारत के रुप में देश उभरा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के समस्या का समाधान हुआ है। आज कही पटाखा भी फट जाए तो पहले पाकिस्तान इस पर सफाई देता है। यही नया भारत है और यही कारण है कि भारत की ओर कोई भी दुश्मन नहीं देखता है।
विकास के नए नए कार्य हो रहे हैं, नए रेल के संस्करण, रैपिड रेल जो दिल्ली से मेरठ तक चली है यह सिर्फ मोदी सरकार के प्रयासों का परिणाम है। यह नया भारत अपने युवाओं के लिए आई.आई.टी. और आई.आई.एम. देता है, शुद्ध जल घर-घर भेजने की योजना है और यह नया भारत विकास पर ध्यान दे रहा तो यह भारत गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता है।
योगी जी ने कहा कि कोविड के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के अंदर कामगार, श्रमिकों और प्रवासियों को माइक पर चिल्लाकर धमका कर दिल्ली से बाहर निकाला था, इनके पानी के कनेक्शन काट रही थी। उस वक्त मोदी सरकार ने इन मजदूरों और श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा आज भी उपलब्ध करा रही है। अब तो वन नेशन और वन राशन की व्यवस्था हर भारतवासी के लिए उपलब्ध है।
एक तरफ भारत अपने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान 23 करोड़ लोग भूखे तड़प रहे हैं। जो लोग स्वतंत्र भारत में रहकर पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उन्हें इस देश में रहने का कोई हक नहीं है वे खुद ही पाकिस्तान चले जाए। 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा रहे हैं। 12 करोड़ किसानों के लिए किसान सम्मान नीधि, 12 करोड़ गांव में शौचालय का निर्माण, 4 करोड़ गरीबों के मकान और मोदी जी ने घोषणा की है कि इस बार सरकार में आते ही अगले पांच वर्षों में सभी गरीबों का अपना मकान होगा। भाजपा की सरकार सुरक्षा सम्मान और विकास की सरकार है जिसमें गरीब कल्याण है लेकिन दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।
दिल्ली के अंदर 1.75 करोड़ आबादी है जबकि उत्तर प्रदेश के सिर्फ गाजियाबाद और नोएडा से तुलना कर ले तो पता चलेगा कि उत्तर प्रदेश एक नया लोक बन चुका है लेकिन दिल्ली को एक नरक बना दिया गया है। यहां ना ही सफाई होती है, ना जनता को बुनियादी सुविधाएं और ना ही विकास का एजेंडा है सिर्फ नित नए भ्रष्टाचार के मामलों में आम आदमी पार्टी ने पूरी राजनीति को और अन्ना हजारे को धोखा देने का काम किया है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने जब एक्सप्रेस वे का निर्माण हुआ तो कोई भी सहायता करने से मना कर दिया। रैपिड रेल बनने से मेरठ से दिल्ली की दूरी 45 मीनट में तय कर लेंगे लेकिन इसके लिए भी आम आदमी पार्टी ने रोड़े अटकाएं थे।यह गठबंधन भ्रष्टाचार का, पाकिस्तानियों का राग अलापने वाला गठबंधन है, भारत की आस्था और विरासत के साथ खिलवाड़ करने वाला गठबंधन है जिसका उदाहरण आपने देखा होगा कि किस प्रकार से सीएए को लेकर किस प्रकार से कुप्राचर किया और लोगों को शाहीन बाग में षडयंत्र के तहत उग्र दंगा कराया था।
राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को प्रश्रय देते हैं और पंजाब में इनके संबंध राष्ट्रविरोधी ताकतों से हैं और शाहीन बाग में जिस प्रकार से इन्होंने दिल्ली को दंगों में झोकने का काम किया था वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। अगर यह गठबंधन घबराया हुआ है तो उत्तर प्रदेश के बुल्डोजर से घबराया हुआ है क्योंकि इन्हें पता है कि आतंकियों और दंगाइयों के ऊपर जब बुल्डोजर चलता है तो नये उत्तर प्रदेश को बताता है। उत्तर प्रदेश के अंदर दंगे तो दूर सड़कों पर नमाज भी नहीं होते।
याद है कि आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र है और कांग्रेस के विरोध में अन्ना हज़ारे के साथ इसी दिल्ली में आंदोलन किया था और आज देश की पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार की चार्जशीट दाखिल हो गई है। टॉप टू बोटम सभी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है।योगी जी ने कहा कि राजधानी के शुद्धिकरण को ध्यान में रखते हुए आपका एक वोट तय करेगा कि देश आत्मनिर्भर बनेगा या नहीं।