दिल्ली की जनता के सेवक बनकर भाजपा के विजयी प्रत्याशी उनके मुद्दों को उठाएंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली के सभी सातो सांसदों ने जीत के लिए दिल्ली की जनता का जताया आभार

जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद मनोज तिवारी ने एक नया गाना गुणगुणा कर सभी को हर्षित किया

दिल्ली की जनता ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और दिल्ली की जनता ने उनके जेल को वोट की चोट अभियान को ठुकरा दिया है

भाजपा की यह जीत सिर्फ एक विराम है और फिर से अपने काम पर लगेंगे और आने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनाव में दिल्ली से इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली के सभी सातों नए चुने हुए सांसदों ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने भाजपा को पूर्ण समर्थन देकर दिल्ली की सातों सीटें जिताकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया है।

भाजपा सांसदों ने उनके संगठनात्मक सुझबूझ और उनके निर्णायक निर्देश के लिए प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा का आभार व्यक्त किया। दक्षिणी दिल्ली सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद  मनोज तिवारी ने माल्यार्पण करके एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका आभार जताया।जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद  मनोज तिवारी ने अपना एक नया गीत गुनगुना कर उपस्थित सभी पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद  मनोज तिवारी, दक्षिण दिल्ली से सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्वी दिल्ली सांसद  हर्ष मल्होत्रा, पश्चिमी दिल्ली सांसद  कमलजीत सहरावत, उत्तर पश्चिम दिल्ली सांसद  योगेन्द्र चंदोलिया, नई दिल्ली सांसद  बांसुरी स्वराज एवं चांदनी चौक से सांसद  प्रवीण खंडेलवाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार अरविंन्दर सिंह लवली को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने दिल्ली में जीते सभी सातों सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि 1952 एवं 2024 के बीच यह पहला मौका है जब किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सभी सीटें जीती है। अनेक मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों मे आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस गठबंधन बुरी तरह हारा है और लगभग 55 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीते हैं।हैट्रिक लगाना अपने आप में बड़ी बात होती है लेकिन जब ये घटना राजनीति में हो तो ये ये साबित होता है कि आपके प्रयास न केवल तथ्य पर सही है बल्कि जनता के दिलों में भी जगह मिली है और मनोज तिवारी तीनो बार जितने वाले चैंपियन हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर जीत का कोई मुख्य नायक हैं तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस भीषण गर्मी में लगातार काम किया और दिल्ली की जनता का पूरा आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशियों को दिलवाया और संगठन उनका कृतज्ञ है।जिस दिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दिल्ली में गठबंधन हुआ उसी दिन तय हो गया था कि हम दिल्ली में सातों सीटें जीत रहे हैं।दिल्ली की जनता ने इस बात को स्वीकार किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और दिल्ली की जनता ने उनके जेल का जवाब वोट से अभियान को ठुकराया है।दिल्ली में जीते भाजपा के सभी सांसद, सांसद नहीं बल्कि जनता के सेवक हैं और आने वाले समय में यह लगातार जनता की आवाज़ को उठाते रहेंगे और दिल्ली सरकार के खिलाफ लड़ते रहेंगे। भाजपा की यह जीत सिर्फ एक विराम है और फिर से अपने काम पर लगेंगे और आने वाले दिल्ली में विधानसभा चुनाव में दिल्ली से इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि जितने लोग जीतकर आज संसद में जा रहे हैं उन्होंने दिल्ली के संगठन के लिए बहुत काम किया है इसलिए दिल्ली की जनता का दर्द समझते हैं और अब उसी दर्द को समझते हुए आगे काम करेंगे।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पूरे चुनाव प्रचार में सहयोग के लिये सभी मीडिया कर्मियों का, मीडिया स्ट्रेटेजी बनाने में उचित मार्गदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं और चुनाव मीडिया प्रबंधन में सहयोग के लिये सभी प्रवक्ताओं एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख का आभार प्रकट किया।मीडिया रिलेशन प्रमुख  विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं  अमित गुप्ता, प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता,  शुभेन्दू शेखर अवस्थी, अजय सहरावत  पत्रकार वार्ता में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button