दिल्ली सरकार नालों की सफाई एवं मानसून की तैयारी पर 24 घंटे के अंदर सर्वदलीय बैठक बुलाए-दिल्ली भाजपा

दिल्ली में नालों की सफाई के नाम पर दिल्ली सरकार के जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग एवं फ्लड विभाग के साथ दिल्ली नगर निगम में सैकड़ों करोड़ के वारे न्यारे हो रहे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

मानसून एवं बाढ़ पर एपेक्स कमेटी जिसके चेयरमैन दिल्ली का मुख्यमंत्री होते हैं की बैठक समय पर ना होना दिल्ली की मानसून तैयारियों में कमी का सबसे बड़ा कारण है – सरदार अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली एक ऐसा शहर है जिसमें रहने वाले साल भर गर्मी में पानी की कमी, बारिश में जलजमाव, सर्दी में प्रदूषण से परेशान रहते हैं – अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर दिल्ली में मात्र 15 से 20 मिनट की बारिश के कारण हुए जलजमाव पर आम आदमी पार्टी की तैयारियों को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि दिल्ली के अंदर बारिश ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी सरकार की कमियों को उजागर कर दिया है।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेसवार्ता का संचालन किया और विडिओ क्लिपस चला कर दिखाया की हल्की सी बारिश से दिल्ली फिर जलमग्न हो गई और आज तो दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के चारों ओर भी झील बन गई। प्रदेश मंत्री  हरीश खुराना एवं पूर्व विधायक नीरज बसोया भी पत्रकार वार्ता में उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों से 20 मिनट की बारिश के बाद हुए जलजमाव का वीडियो दिखाते हुए कहा कि दिल्ली में नालों की सफाई के नाम पर दिल्ली सरकार के जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग एवं फ्लड विभाग के साथ दिल्ली नगर निगम में सैकड़ों करोड़ के वारे न्यारे हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि मंत्री आतिशी एवं महापौर डॉ शैली ओबरॉय जो लगातार अपनी तैयारियों को लेकर दावे कर रही थी आज उन दावों को चंद मिनट की बारिश ने खोखला कर दिया। आई.टी.ओ.,  संगम विहार, बुराड़ी, देवली, किशनगंज, चंदरावल, राजेन्द्र नगर, नजफगढ़ जहाँ 28 जून एवं 3 जुलाई को बड़े जलजमाव हुऐ थे वहाँ आज भी कुछ ही मिनटों में जलजमाव हो गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में नालों की सफाई के नाम पर केवल घोटाले हो रहे हैं और दिल्ली सरकार नालों की सफाई एवं मानसून की तैयारी पर 24 घंटे के अंदर सर्वदलीय बैठक बुलाए या फिर भाजपा के विरोध के लिए तैयार रहे।

वरिष्ठ नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली एक ऐसा शहर बन चुका है जिसमें रहने वाले साल भर परेशान रहते हैं। गर्मी में पानी की कमी, बारिश में जलजमाव, सर्दी में प्रदूषण से हम परेशान रहते हैं। जितना समय केजरीवाल सरकार की मंत्री  आतिशी और महापौर ने प्रेस कांफ्रेंसों में लगाया है उतना समय अगर काम में लगाया होता तो शायद आज स्थिति बेहतर हो जाती।

सरदार लवली ने कहा है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं और यह बार-बार जेल से सरकार चलाने की बात करते रहे हैं लेकिन जनहित के लिए अति महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली फ्लड विभाग की एपेक्स कमिटी जिसके वह चेयरपर्सन हैं उसकी बैठक तक इस वर्ष समय पर  नही की है।दिल्ली के सभी मंत्रियों के साथ ही वे सभी विधायक जिनके विधानसभा क्षेत्र लो लाइंग एरिया में आते हैं, वे कमेटी के सदस्य होते हैं। यह कमिटी फ्लड एवं मानसून में जलजमाव रोकने पर काम करती है। इसका वृहद कार्य क्षेत्र एवं बजट होता है पर दिल्ली में इसका उपयोग ही नही हो रहा है।

सरदार लवली ने कहा शहर के अंदर जलजमाव ना हो, उसको लेकर इस उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक जनवरी में होनी होती है लेकिन इसकी बैठक इस वर्ष जून के मध्य में हुई है। ऐसे में अगर बैठक ही जून महिने में हो रही है तो फिर जुलाई में जलजमाव के लिए किस प्रकार की तैयारी होगी, यह सोचने का विषय है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार एक अपराधिक लापरवाही से काम करने वाली सरकार है जो गर्मी की तैयारी के लिए समर एक्शन प्लान नही लाती, मानसून की एपेक्स कमेटी बैठक नही करती और सर्दी के प्रदूषण से बचाने लिए विंटर एक्शन प्लान समय पर नही बनाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button