दिल्ली भाजपा की एक दिवसीय विशेष विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी सम्पन्न
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने संगठात्मक गतिविधियों का लेखा जोखा रखा
प्रदेश सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर ने संगठात्मक मार्ग दर्शन रखा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने समापन सत्र को सम्बोधित किया
सभी सांसदों ने अपना विकास कार्य रोड़ मैप रखा
स्टेडियम परिसर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की गत 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही दिल्ली के कार्यकर्ताओं के गत 18 माह के संघर्ष की प्रदर्शनी लगाई गई
कार्यकारिणी मंच पर दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों के गत लोकसभा चुनाव के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले मंडल अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ बूथ वाले बूथ प्रमुख एवं त्रिदेव को सम्मानित किया
कार्यालय मंत्री ने एक शोक प्रस्ताव रखा
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में दिल्ली भाजपा की पहली विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में सम्पन्न हुई।बैठक का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।
कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत पंजीकरण महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया और गेट पर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के साथ ही तामिल नाडू के लोक गायकों ने किया। स्टेडियम परिसर में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गत 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही दिल्ली के कार्यकर्ताओं के गत 18 माह के संघर्ष की प्रदर्शनी लगाई गई।
मंचासीन नेताओं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, दिल्ली की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया, बाँसुरी स्वराज एवं प्रवीन खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, विजेन्द्र गुप्ता एवं आदेश गुप्ता, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह एवं लाल बिहारी तिवारी, वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी, पवन शर्मा, सरदार अरविंदर सिंह लवली के साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, संघ समन्वयक दयानंद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश शर्मा एवं जितेन्द्र महाजन, नगर निगम दल नेता सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि सम्मलित हुए।
कार्यकारिणी मंच पर दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों के गत लोकसभा चुनाव के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले मंडल अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ बूथ वाले बूथ प्रमुख एवं त्रिदेव को सम्मानित किया गया।
राजनीतिक प्रस्ताव सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रस्तुत किया, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने अनुमोदन किया और सांसद बाँसुरी स्वराज एवं प्रवीन खंडेलवाल ने समर्थन किया।चर्चा समयोजन पश्चात सांसद मनोज तिवारी ने राजनीतिक प्रस्ताव का पुन: अनुमोदन समर्थन किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने सातों सीटें भाजपा को देकर अपना आशीर्वाद जताया है। उन्होंने केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जवाब दिया है।यह चुनाव दो नाकाम पार्टियों का गठबंधन था जिन्होंने मिलकर अपने स्वार्थ के लिए लड़ा और इसलिए उनकी हार मायने रखती है। दिल्ली की जनता ने बताया कि वह सही के साथ है भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं। दिल्ली में एक ऐसे सरकार है जो सिर्फ जेल से बेल का खेल खेल रही है। प्रेस वार्ता में वे स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि उनके ऊपर 201 केस हुए हैं। जिस वक्त दिल्ली कराह रही थी,कोरोना में पूरी तरह से परेशान थी और गैस सिलेंडर के लिए तरस रही थी उस वक्त केजरीवाल सरकार शराब घोटाले करने के लिए नीति बनाने में व्यस्त थी।मुख्य मंत्री ने कोविडकाल में अपने लिए आलीशान 50 करोड़ से अधिक का बंगला बना कर दिल्ली को शर्मसार किया।

उन्होंने कहा कि देश विकास यात्रा के इस कार्यकाल में आगे बढ़े और विकसित भारत के रूप आगे बढ़े। लेकिन यह दुखद है की एक बालक बुद्धि नेता को नहीं समझ आ रहा है कि देश की जनता ने तीसरी बार उनकी 100 से कम सीटें रही और 13 राज्यों में उनका खाता तक नहीं खुला। चाहे वह दक्षिणी राज्य हो या उत्तर देश के कई राज्यों में उनके खाते ना खुलना बहुत कुछ बयां करता है।दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वह भाजपा है। कांग्रेस सिर्फ परजीवी पार्टी बनकर रह गई है और बैसाखी के बगैर वह कोई भी राज्यों में चुनाव जीत नहीं सकती है। दिल्ली में तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा लेकिन बावजूद उसके 54 फीसदी वोट भाजपा को देकर दिल्लीवासियों ने साबित किया कि वह मोदी जी के साथ खड़ी है।
संगठन महामंत्री पवन राणा ने संगठात्मक विषयों पर चर्चा की और करणीय कार्यों को रखते हुए जिला मोर्चा अध्यक्षों से समीक्षा ली। उन्होने एक पी.पी.समीक्षा भी रखी।कार्यकारिणी मंच पर दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों के गत लोकसभा चुनाव के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले मंडल अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ बूथ वाले बूथ प्रमुख एवं त्रिदेव को सम्मानित किया गया।
कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय ने एक शोक प्रस्ताव रख गत कार्यकारिणी से अब तक दिवंगत पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों की दुखद मृत्यु पर श्रद्धांजली अर्पित की।बूथ कनेक्ट एवं अन्य एप्प जिनका लोकसभा चुनाव में प्रयोग किया गया जिनसे 59 प्रतिशत मतदान हो पाया की पी.पी.टी. प्रदर्शन आई. टी. सेल ने रखा।
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि हम लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटे जीतकर आएं हैं लेकिन हमें जीत पर अभिमानी नहीं बनना है। जिस संगठन से हम आए हैं वह सिर्फ विचारों और देश की तरक्की के बारे में सोचता है। हमें हमेशा मौका मिलता है जनता को यह बताने के लिए कि हम बाकी राज्यों से कैसे अलग है। हम एक कड़ी के रूप में काम करने की जरूरत है।दिल्ली में झूठों के सरदार अरविंद केजरीवाल की सरकार हैं जिसने जनता के लिए कुछ नहीं किया लेकिन हमेशा इस बात का प्रचार किया कि उन्होंने दिल्ली में बहुत काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हमे अभी से तैयार रहना है और सभी सीटो पर जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयार होना चाहिए।
डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हैट्रिक बनाई है लेकिन दिल्ली में तीन बार में 21 सीट जीतकर जो इतिहास रचा है वह 21वीं सदी में एक संयोग बन रहा है। इस बार के चुनाव में दिल्ली में विपक्ष का सबसे बड़ा हथियार था भ्रम लेकिन दिल्ली के अंदर दिल्लीवालों ने इतने भ्रम पिछले 10 सालों में देखा है कि अब उसका सही प्रत्युत्तर देने में वह सक्षम है।दक्षिण भारत में भाजपा खत्म हो गई है यह आरोप लगाने वाली कांग्रेस को खुद ही मुंह की खानी पड़ी और भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा वोटिंग परसेंटेज प्राप्त की है।कांग्रेस को तो बार बार आम आदमी पार्टी के अंदर झांक कर देखने की जरूरत है जिसने कांग्रेस का पंजाब में स्विच ऑफ कर दिया, गुजरात में हाफ कर दिया और दिल्ली में साफ कर दिया फिर भी इन्होंने उन्हें माफ कर दिया।
भारत के इतिहास का यह पहला चुनाव था जिसमें विदेश के अखबारों में कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा बंगला देश के अखबार में आर्टिकल लिखा जा रहा था कि मोदी को जाना होगा (Modi has to go) और इसका परिणाम साफ हुआ कि धुबरी सीट पर साफ दिखा जिसके बाद सबने समझा कि आखिर बांग्लादेश के अखबारों में आर्टिकल क्यों नहीं लिखा गया।
संसद के अंदर उन्होंने ना सिर्फ भगवान का अपमान किया बल्कि उन्होंने कहा कि अयोध्या में आप हार गए और जहां जहां राम रहे अधिकतर स्थानों पर भाजपा की हार हुई है, यह भी अजीब स्थिति है जो लोग राम का साक्ष्य मांगते रहे हैं कि राम कहां है आज खुद ही उसकी लिस्ट लेकर बता रहे हैं कि राम यहां यहां हैं।
डॉक्टर त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष को जरूरत है दिखाने की लेकिन हमें जरूरत नहीं है। हम सिर्फ अपना काम करते रहेंगे।जिन्होंने दिल्ली को दारू के दरिया में धकेलने का काम किया है उनकी ना तो परफॉर्मेंस समझ आया और ना ही जनता की सहानुभूति मिली इसलिए अब जनसंदेश स्पष्ट है कि इस बार दिल्ली में एक लंबी छलांग मारकर दो तिहाई सीटें जीतने में हम सफल रहेंगे।यह अमृत कल है और यह आने वाले 1000 साल वर्षों का आधार बनाएगा। 21वीं सदी भारत की है और स्वर्णिम भविष्य हमारी प्रतिक्षा कर रहा है। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।